
सॉव और हैंडसम रणविजय, जो लड़कियों के बीच पॉपुलर हैं, खुद ही किसी के पीछे पागल हो गए। एम टीवी पर प्रसारित होने वाले "रोडीज सीजन 8' की रियो डे जेनेरियो में शूटिंग के दौरान रणविजय ने ऐसा महसूस किया। समुद्र तट के किनारे टास्क "फुटवॉली' के दौरान रोडीज को दो फुच बॉल प्लेयर्स के अपोजिट रखा गया था। इनमें से एक गॉर्जियस प्लेयर की ओर रणविजय आकर्षित हो गए। रणविजय के इस क्रेज को देखते हुए शूटिंग के दौरान क्रू के सभी सदस्यों ने रणविजय को खींचना शुरू कर दिया। वे सब उस लड़की के साथ हिंदी बोलकर फ्लर्ट करने लगे और बेचारी उस लड़की को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। उस ब्राजीलियन प्लेयर पर सिर्फ रणविजय ही नहीं, बल्कि क्रू के सारे पुरुष सदस्य मर-मिटे थे। रणविजय ने तो मजाक में कह डाला कि मैं उससे शादी करके, इंडिया लेके जाऊंगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें