बुधवार, 15 जून 2011

संस्कार लक्ष्मी मे विकास सेठी का आगमन


विकास सेठी शीघ्र ही जी टीवी के संस्कार लक्ष्मी में दिखाई देंगे। इसमें विकास नकारात्मक भूमिका निभाएंगे ओर उनके पात्र का नाम मंदार है। सूत्रों के अनुसार इस शो में विकास को वह सब करते दिखाया जाएगा जो वह मासूम लीड के जीवन में जहर घोने के लिए कर सकते है। संस्कार लक्ष्मी में वह लक्ष्मी के लिए परेशानी लेकर आए हैं और उसकी जिन्दगी को तकलीफदेह बना रहे है। शो में दर्शक विकास को विजय और शोभना के दामाद तथा मीनाक्षी के पति की भूमिका मे देखेंगे। अपनी नई भूमिका के बारे में विकास का कहना है कि मंदार ऐसा चरित्र है जो नीच, आत्मकेन्दीत और स्वार्थी है जो हमेशा पैसों के पीछे भागता रहता है। वास्तव में उसने मीनाक्षी से केवल इसलिए शादी की है ताकि वह मुफ्त में आराम की जिन्दगी जी सके। खुद उसके पास अपना घर तक नही है ओर वह अपने ससुराल में उनके खर्च पर रहता है। मै इसमें सभी आवश्यक स्पाइस डालने वाला हूँ (वह ठहाका लगाते हुए कहते है) शो के लेखक/ निर्माता राजू भाई का कहना है, ''मंदार षड्यंकारी व्यक्ति है वह बुद्धिमान धूर्त, ओवरस्मार्ट और जबरदस्त मक्कार है पहले उसकी आंखे लक्ष्मी पर थी और फिर राण्ड पर। उसकी नीति यह है कि फूट डालकर राज करो और वह अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकता है। "

शुक्रवार, 10 जून 2011

हॉट सीट पर उदित नारायण


महुआ टी़ वी़ पर प्रसारित हो रहे भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे बड़े शो के़ बी़ सी. के भोजपुरिया वर्जन ''के बनी करोड़पति" के कल के एपिसोड मे बतौर सेलीब्रोटी गेस्ट उदित नारायण हॉट सीट पर बिहारी बाबू शत्रुघ सिंह के साथ नजर आयेंगें। उदित जी के साथ उनकी पत्नी दीपा नारायण झा भी के़ बी़ सी़ खेलेगी। के़ बी़ सी़ में उदित नारायण अपने कई संस्मरण बतायेंगें और अपने दोस्त व मशहुर गीतकार जावेद अख्तर की चर्चा भी करेंगें। बकौल उदित-दीपा के़ बी़ सी़ खेलकर हमें काफी मजा आया।

गुरुवार, 9 जून 2011

गोल्ड में इंवेस्ट : प्रिया मराठे



प्रिया मराठे को भले ही लोग कम जानते होंगे लेकिन वर्षा को सभी पहचानते हैं। हिट धारावाहिक "पवित्र रिश्ता' की वर्षा को लोग बोल्ड और हैप्पनिंग कैरेक्टर के तौर पर पहचानते हैं, जो अपने दिल की सुनती है और सच्चाई के लिए लड़ती है। प्रिया को रुपये की वैल्यू पता है और वह खुद को इंपल्सिव बायर नहीं मानती। धारावाहिक में अपने करियर को स्टैबलिश करने में लगी प्रिया का मनी फंडा-


मेरे लिए रुपये बहुत जरूरी है क्योंकि मैंने मुश्किल समय का सामना किया है। इसलिए मैं इसकी वैल्यू जानती हूं। मैं रुपये की इज्जत करती हूं क्योंकि इसी से हम अपनी जरूरत की चीजें खरीद पाते हैं। लेकिन यह भी मानती हूं कि इससे किसी भी फीलिंग्स को नहीं खरीदा जा सकता।



मैं इंपल्सिव बायर नहीं हूं। बहुत ज्यादा शॉपिंग नहीं करती हूं। विंडो शॉपर हूं, जिसे नई चीजें देखना पसंद है। हां, कई बार खरीद भी लेती हूं।



मैं कुछ ज्यादा इंवेस्टमेंट नहीं किया है। एलआईसी पॉलिसी लिया है। मुझे लगता है एक पॉलिसी तो सबके पास होगी। इसके अलावा कुछ गोल्ड खरीदा है मैंने। दरअसल मेरे काफी रिश्तेदार गोल्ड बिजनेस में हैं तो वे मुझे गोल्ड के फायदे के बारे में बताते रहते हैं।



मैं ब्रांड फ्रीक नहीं हूं। मुझे सीधी-सादी चीजें भी खुशी दे जाती हैं। इसलिए मैंने कुछ भी काफी महंगा नहीं खरीदा है।
मैं खुद को थोड़ा सा फाइनेंशियली सिक्योर महसूस करती हूं। यह ह्यूमन टेंडेंसी है कि वह कभी भी खुश नहीं हो पाता। हमेशा कमी उसे सालती रहती है। आपको हमेशा कुछ ज्यादा की जरूरत रहती है।



मेरी फस्र्ट सैलरी करीब 10,000 रुपये थी। इसे मैंने तब कमाया था, जब कॉलेज में थी। मैं उस समय एक कॉल सेंटर में काम कर रही थी। मैंने वहां तीन महीने के लिए काम किया था और 30,000 कमाए थे। सारे रुपये मैंने खुद पर ही खर्च किए थे।



मैं अपने पॉकेट्स में रुपये छिपाकर चलती हूं, कहीं 100 तो कहीं 500 रुपये। इसके अलावा, डेबिट कार्ड कैरी करती हूं।



मुझे लगता है कि लोगों को गोल्ड खरीदना चाहिए और वह भी मेरे अंकल की शॉप से (हंसते हुए)

अदनान को लिफ्ट


अदनान सामी को किसी पहचान की दरकार नहीं। वल्र्ड फास्टेस्ट पियानो प्लेयर के अलावा उनके हिस्से कई ऐसे गाने हैं, जो लोगों के जुबान से उतरते ही नहीं। यही वजह रही कि पाकिस्तानी होने की वजह से भी हिंदुस्तानियों ने उन्हें लिफ्ट करा दिया। जल्द ही अदनान जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो "सारेगामा लिटिल चैंप्स' में बतौर जज दिखने वाले हैं। जज के तौर पर अपनी भूमिका, बच्चों के कंपिटिशन और अपने बारे में अदनान ने कई बातें कीं-

बच्चों के शो से जुड़ने की क्या वजह रही?
इसका जवाब सीधा सा है- मुझे बच्चों से बेहद प्यार है और भला कौन ऐसा इंसान होगा, जिसे बच्चों से प्यार नहीं होगा। यही मुख्य वजह रही। इसके अलावा मैं इस शो को सालों से देखता आ रहा हूं। पिछले सालों में मैंने अमेजिंग टैलेंट्स देखे और कमाल का महसूस किया। मेरे हिसाब से बडिंग टैलेंट को बढ़ावा देने का इससे बेहतर कोई और प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता।

बच्चों के शो में जज बनना मुश्किल भरा नहीं लगता?
देखिए, जज बनना अधिक मुश्किल तब हो जाता है, जब आपको बच्चों को हैंडिल करना होता है। बच्चों को मना करना तकलीफदेह है। मुझे पता है कि रिजेक्शन क्या मतलब होता है। मैं इस दौर से गुजरा हूं। इसलिए बच्चों को मना करना खुद को भी तकलीफ देने जैसा है।

फिर ऑडिशन के दौरान कैसे रिजेक्ट किया?
सीधे तो मना नहीं कर पाया। इसलिए उनके गोल-गोल घूमता रहा, जिससे वे समझ गए कि मैं क्या कहना चाहता हूं। मुझे कहने की जरूरत ही नहीं पड़ी।

क्या आपको लगता है बच्चों पर इस तरह से प्रेशर नहीं पड़ता?
मैंने तो पांच साल की उम्र में पियानो बजाना शुरू कर दिया था। उस समय नहीं जापनता था कि कहां तक जा पाऊंगा। लेकिन आज के बच्चे फोकस्ड हैं। उन्हें पता है कि वे कहां जाना चाहते हैं और इसके लिए रास्ता क्या है।

अपने बेटे को इस तरह के कंपिटिशन में जाने देंगे?
(थोड़ा सोचकर) नहीं, मैं तो नहीं चाहूंगा लेकिन अंतिम इच्छा उसकी होगी। अपने बेटे के लिए मैं गुरु के साथ पिता भी हूं। उसके साथ मेरे दो रिश्ते हैं तो कई बार गुरु की बजाय पिता का स्नेह हावी हो जाता है। मुझे लगता है कि आज के बच्चों पर उनके पैरेंट्स ज्यादा प्रेशर डालते हैं। रिजेक्शन से बच्चों से ज्यादा दुखी उनके पैरेंट्स हो जाते हैं। यह गलत है। हमें उनके इस कदम को हतोत्साहित करना चाहिए।

आपके हिसाब से टैलेंट शो करियर की सीढ़ी साबित हो सकता है?
बिल्कुल नहीं। यह बस प्लेटफॉर्म देता है और आप उसे कैसे इस्तेमाल करते हैं, यह आप पर निर्भर करता है। इसके लिए कमिटमेंट और पैशन चाहिए।

आपके अपने करियर के लिए यह शो कितना मददगार साबित होगा?
(हंसते हुए) हां, मैं लोगों के घर तक पहुंच जाऊंगा। अब तक लोगों ने मेरे गाने को सुना है। मेरे बारे में पढ़ा है, अब वे मुझे पर्सनली तौर पर भी जान पाएंगे।

काफी दिनों से आपका कोई अलबम नहीं आया है, क्या वजह रही?
पिछले दिनों पर्सनल वजहों से परेशान रहा। इसलिए काम पर ध्यान नहीं दे पाया। जल्द ही मेरा अलबम आप लोगों के लिए आ रहा है। यह मैं यशराज म्यूजिक के लिए कर रहा हूं, जिसका नाम "मैं तेरे पास हूं' है। इसमें नौ गाने हैं और इनमें आपको उसी अदनान सामी की आवाज मिलेगी, जो धुनी होकर गाता था। पैशन चाहिए।

बुधवार, 8 जून 2011

अब नये रूप में सजन रे झूठ मत बोलो


सब टीवी का लोकप्रिय शो 'सजन रे झूठ मत बोलो' अब अपने नये लुक में दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिये तैयार है। धीरूभाई के अंकल की वसियत का खुलासा होने के बाद इस शो की कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आ गया है। धीरूभाई के अंकल का एक होटल था और उनकी अंतिम इच्छा थी कि इस होटल को फिर से चालू किया जाये। उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिये शाह परिवार के सदस्य इस होटल को चलाने का फैसला लेते हुये एक नया व्यवसाय प्रारंभ करते हैं।
होटल का मालिक होने के नाते धीरूभाई (टीकू तलसानिया) अपूर्व (सुमित राघवन) को होटल प्रबंधन की डिग्री लेने के लिये फ्रांस भेजते हैं और इसके साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपते हैं।
अपूर्व (सुमित राघवन) होटल संस्कार हेरिटेज का प्रबंध निदेशक बन जाता है। अपने नकली परिवार को संभालने में दक्ष अपूर्व एक बड़े होटल को संभालने में भी माहिर हो जाता है। दो खूबसूरत महिलाओं दामिनी देवी (अपरा मेहता) एवं उषा झवेरी (पल्लवी प्रधान) को प्रमुख शेफ की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, जबकि आरती (आंचल सभ्भरवाल) को रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किया जाता है। ईश्वर (राजीव ठाकुर) को उसके झूठे किरदार में ही योगा एवं मेडिटेशन प्रशिक्षक बनाया जाता है। सबसे अधिक बोलने वाली तूलिका (अमि त्रिवेदी) को होटल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
पंकज शाह (मनोज गोयल), जो कि एन्टिक के रूप में प्रसिद्ध हैं, को होटल का रेसीडेंट डॉक्टर नियुक्त किया जाता है, जिसे चिकित्सा विज्ञान की कोई जानकारी नहीं है, मगर इस होटल में वे मरीजों का उपचार करेंगे। पिंकी (मेलिसा पेईस) तथा पल्लवी (शालिनी खन्ना) को होटल का एंटरटेनमेंट मैनेजर नियुक्त किया जाता है, जहां उन्हें होटल में आने वाले अतिथियों को एंटरटेन करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। अपूर्व के भाई परेश (सुकेश आनंद) को बैंेट मैनेजर तथा हरि राम (बनवारी लाल) एवं टिल्लू (अजय जाधव) को बेल ब्वॉय नियुक्त किया जाता है।
धीरूभाई सदैव होटल के क्रियाकलापों पर अपनी चौकस निगाह रखेंगे। अपूर्व एवं उसके परिवार के सदस्यों के सामने दोहरी समस्या खड़ी होने वाली है। उन्हें न सिर्फ धीरूभाई से बल्कि बल्कि होटल में आने वाले मेहमानों से भी अपनी असलियत छुपानी है।
अपूर्व उर्फ सुमित राघवन ने कहा कि, ''इस शो में जो बदलाव हो रहा है, वह काफी दिलचस्प है। कहानी के साथ-साथ सभी किरदारों की भूमिका भी बदल रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को इस शो का नया अवतार निश्चित रूप से पसंद आयेगा। मैं होटल संस्कार हेरिटेज में प्रबंध निदेशक की भूमिका निभा रहा हूं। सभी किरदारों को उनके नये अवतार में देखना काफी रोमांचक होगा।''

मंगलवार, 7 जून 2011

फेसबुक पर गौरव का पीछा कर रहे गे!


धारावाहिक मर्यादा लेकिन कब तक में गौरव का रोल निभा रहे दक्ष अजीत सिंह इन दिनों अजीबोगरीब परेशानी में उलझे हुए हैं। वे जहां कहीं भी जा रहे हैं, गे उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में, उन्होंने बताया कि फेसबुक पर मर्दों द्वारा उन्हें लगातार ऐसे संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें उनके साथ भरपूर समय बिताने की ख्वाहिश जताई गई होती हैं। यहीं नहीं, उनके मोबाइल पर पुरुषों के क्रैंक कॉल भी रहे हैं और इससे निबटने में उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गौरव बताते हैं, ''ऑनस्क्रीन पहली बार गे का किरदार निभाने की मुझे वास्तव में खुशी है और भारतीय टेलीविजन पर चित्रित की जाने वाली यह एक साहसिक परिकल्पना है। इन सभी संदेशों और कॉल्स से मुझे यहीं लग रहा है कि लोगों को सचमुच यह किरदार पसंद आयेगा और वे मेरे कार्य को सराहेंगे। लोगों द्वारा एक अभिनेता के रूप में महसूस किया जाना हमेशा ही अच्छा लगता है।"

शुक्रवार, 3 जून 2011

शत्रुघ्न सिन्हा और सौरव गांगुली का जलवा



बिग बी ने "कौन बनेगा करोड़पति' से अपने करियर के नये आयाम देखे। टीवी पर बड़े सितारों का होस्ट के तौर पर आना उनके बाद से ही शुरू हो गया। इस शो के बाद रुपये कमाने वाले कई गेम शो भी टीवी पर लॉन्च हुए लेकिन ऐसी सफलता किसी को नहीं मिली। इसी सफलता को भुनाने की कोशिश में अब शत्रुघ्न सिन्हा और सौरव गांगुली भी लग गए हैं। महुआ के भोजपुरी और बांग्ला चैनलों पर "कौन बनेगा करोड़पति' को ये होस्ट करेंगे। जाहिर सी बात है कि महुआ भोजपुरी पर इस शो का नाम "के बनी करोड़पति' है, जिसके होस्ट फिल्म एक्टर -नेता शत्रुघ्न सिन्हा होंगे तो महुआ बांग्ला पर "के होबे बांग्लार कोतिपोति' के होस्ट होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली। शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि यह शो भोजपुरी भाषा को ट्रिब्यूट है। इस शो पर हमारे बिहारी बाबू अपनी ही बेटी सोनाक्षी सिन्हा को हॉट सीट पर बैठाने वाले हैं। पहली बार बाप-बेटी दोनों साथ दिखेंगे, वह भी छोटे पर्दे पर। सोना के अलावा फिल्म एक्टर गोविंदा, नामी गायक उदित नारायण, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के भी हॉट सीट पर बैठने की खबर है। ये दोनों शो के पीछे भी ग्रैंड क्विज मास्टर सिद्धार्थ बसु का ही दिमाग है। ये दोनों शो अपने चैनलों पर सोमवार, 6 जून से शुरू होने वाले हैं।